बस्तर पाति उज्जवल सम्मान-2017-श्री विश्वनाथ देवांगन-हल्बी लेखन-कोण्डागांव

बस्तर पाति उज्जवल सम्मान कला और साहित्य के उन कर्मवीरों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने जीवन में अपने क्षेत्र में अपनी  मेहनत से सफलता प्राप्त करने में सबके विश्वास पर विजय प्राप्त कर ली है। उनके किये कार्य और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए हम सब बाध्य हो जाते हैं। वो अपने क्षेत्र में एक मील के पत्थर की तरह स्थापित हो चुके हैं।

बस्तर पाति उज्जवल सम्मान-2017-श्री विश्वनाथ देवांगन-हल्बी लेखन-कोण्डागांव

युवा साहित्यकार श्री विश्वनाथ देवांगन यूं तो बहुआयामी लेखन करते हैं। परन्तु उन्होंने अपने हल्बी लेखन में कमाल ही कर दिया है। क्षेत्रीय बोली में आधुनिक साहित्य लिखकर इतिहास रचने की कगार पर हैं। उनके हल्बी साहित्य में नई कविता के तेवर हैं, नये बिम्ब हैं तो नई दुनिया की धमक है। और ये हमारा भाई देश के साहित्य परिदृश्य में धमक भी दे रहा है। नित नये सम्मानों के साथ अपनी वजनदार उपस्थिति दे रहा है। निश्चय ही इनका भविष्य उज्जवल है। और इसलिए बस्तर पाति के उज्जवल सम्मान के असली हकदार आप ही हैं।
बस्तर पाति उज्जवल सम्मान-2017-श्री विश्वनाथ देवांगन-हल्बी लेखन-कोण्डागांव को प्र्रदान किया जाता है।