बस्तर पाति सफल सम्मान-2018-श्री कृष्णधर शर्मा लघुकथाकार -गीदम

बस्तर पाति सफल सम्मान कला और साहित्य के उन कर्मवीरों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने जीवन में अपने क्षेत्र में अपने  योगदान से सफलता प्राप्त कर ली है। उनके किये कार्य और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए हम सब बाध्य हो जाते हैं। वो अपने क्षेत्र में एक मील के पत्थर की तरह स्थापित हो चुके हैं।

बस्तर पाति सफल सम्मान-2018-श्री कृष्णधर शर्मा लघुकथाकार -गीदम


रायपुर के रहवासी और बस्तर क्षेत्र में बहुत समय से निवासरत श्री कृष्णधर शर्मा जी ने अपनी लेखन प्रतिभा से पूरे देश में एक स्पष्ट मुकाम हासिल किया है। आपकी लघुकथाएं देश के साहित्यकारों को प्रभावित करती हैं। आम जीवन से निकली कहानी आपकी लघुकथा की आत्मा होती है। गरीब की आवाज, व्यवस्था के प्रति आक्रोश आदि आपके प्रिय विषय हैं। अपनी आकर्षक कथन शैली से पाठकों के बीच खूब पढ़े जाते हैं। अनेक राष्ट्रीय पत्रिकाओं में आपकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। आप एक सफल रचनाकार हैं ये आपकी प्रकाशित रचनाओं और आपके मित्र समूहों से समझा जा सकता है।
बस्तर पाति सफल सम्मान-2018-श्री कृष्णधर शर्मा लघुकथाकार -गीदम को प्रदान किया जाता है।