बस्तर पाति सफल सम्मान-2017-श्री संतोष श्रीवास्तव कहानीकार-कांकेर

बस्तर पाति सफल सम्मान कला और साहित्य के उन कर्मवीरों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने जीवन में अपने क्षेत्र में अपने  योगदान से सफलता प्राप्त कर ली है। उनके किये कार्य और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए हम सब बाध्य हो जाते हैं। वो अपने क्षेत्र में एक मील के पत्थर की तरह स्थापित हो चुके हैं।

बस्तर पाति सफल सम्मान-2017-श्री संतोष श्रीवास्तव कहानीकार-कांकेर


कांकेर क्षेत्र के एकमात्र कहानीकार श्री संतोष श्रीवास्तव जी ने अपने कहानी संग्रहों से साहित्यकारों को अचंभित कर रखा है। कविता तो बहुत लिखी जाती है परन्तु गद्य क्षेत्र कहानी क्षेत्र आज भी अदद कहानीकारों के लिए तरस रहा है। बस्तर क्षेत्र में गिने चुने कहानीकार ही अपनी उपस्थिति रखते हैं। जिसमें से कांकेर जैसे क्षेत्र में श्री संतोष श्रीवास्तव जी का नाम सम्मान पूर्वक लिया जाता है। अपने कहानी संग्रह से चर्चा में आये भैया लगातार कहानियां लिख रहे हैं। कई पत्रिकाओं में उनकी कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। आपकी कहानियां संदेशप्रद होती हैं। पारिवारिक जीवन के इर्द गिर्द घूमती कहानियां और राष्ट्रवाद को अपनाती हैं। आपके प्रकाशित कहानी संग्रह निश्चित ही आपकी सफलता का उद्घोष करते हैं।
बस्तर पाति सफल सम्मान-2017-श्री संतोष श्रीवास्तव कहानीकार-कांकेर निवासी को प्रदान किया जाता है।