बस्तर पाति विशिष्ट सम्मान-2018 श्री खैम वैष्णव लोक चित्र कलाकार

बस्तर पाति विशिष्ट सम्मान कला और साहित्य के उन कर्मवीरों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने जीवन में अपने क्षेत्र में अपने विशिष्ट योगदान से विशिष्ट स्थान प्राप्त कर लिया है। उनके किये कार्य और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए हम सब बाध्य हो जाते हैं। वो अपने क्षेत्र में एक मील के पत्थर की तरह स्थापित हो चुके हैं।

बस्तर पाति विशिष्ट सम्मान-2018 श्री खैम वैष्णव लोक चित्र कलाकार


खैम जी ने बस्तर के जनजीवन को जितने नजदीक से देखा उतने ही नजदीक से उसे वे अपनी कूची से उतार देते हैं। लोक जीवन उनकी उंगलियों से बड़ी सहजता से निकलता है। आपने अपने बड़े भाई विख्यात लेखक हरीहर वैष्णव जी की तमाम पुस्तकों में कवर पेज में बस्तर का जनजीवन जीवंत किया है। और बस्तर पाति के कवर पेज भी आप देते रहते हैं। देश और राज्य के बड़े बड़े सम्मानों से सम्मानित आदरणीय खैम जी एकदम सरल स्वभाव के स्वामी हैं। वर्ष 2018 का बस्तर पाति विशिष्ट सम्मान कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए श्री खैम वैष्णव जी को प्रदान किया जाता है।
बस्तर पाति सफल सम्मान- ये सम्मान उन लोगो को दिया जाता है जो अपने साहित्य और कला के जीवन में सफलता से कुछ ही दूरी पर हैं। और निकट भविष्य में वे सफलता पा ही लेंगे। आपकी सफलता समाज के अन्य लोगों को आकर्षित करती है। और आप जैसी सफलता की चाहना उनकी होती है।