अंक-29 का कवर पेज -श्री सुभाष पाण्डे

बस्तर पाति का कवर पेज एवं भीतर के चित्र-श्री सुभाष पाण्डे
श्री पाण्डे बस्तर क्षेत्र के वो कलाकार हैं जो बस्तर क्षेत्र की संस्कृति के लिए जीते है अपने जीवन की प्रत्येक दिनचर्या को संस्कृति की रक्षा और उसकी सेवा में समर्पित कर दिया है।
उनके घर में यत्र तत्र बिखरे पन्नों पर बस्तर की संस्कृति के जीवंत चित्र मुस्कुराते हैं। आदिम संस्कृति के जीवन, पूजा पाठ, रीति-रिवाज, पहनावे और घर मकान जंगल, सबकुछ तो है उनके चित्रों में। चित्रों के साथ ही साथ उन्होंने बस्तर की संस्कृति का भी अध्ययन कर लिया है। उनके पास एक आदिम संस्कृति के शोधकर्ता से कहीं ज्यादा जानकारी भी उपलब्ध है। उनकी बारीक दृष्टि में आदिम संस्कार का हर वो पल कैद हो जाता है जिसे सहेजने की आवश्यकता है। हम भविष्य में भी उनके बनाये चित्रों की श्रृंखला का रसास्वादन करेंगे।